देहरादून: भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल, 21 कैंट विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण बैठक मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण एवं संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्टी की वास्तविक ताकत उसके बूथ कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।

बैठक में कैंट विधायक सविता कपूर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान नवनियुक्त मंडल प्रभारी संदीप मुखर्जी का मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, महानगर पदाधिकारी, महानगर प्रकोष्ठ पदाधिकारी, मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री, शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ को सशक्त, सक्रिय और मजबूत बनाकर संगठन को नई ऊर्जा प्रदान की जा सकती है। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। इस अवसर पर “बूथ जीता—चुनाव जीता” और “भाजपा जीतेगी—कमल खिलेगा” जैसे नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने विजय का संकल्प दोहराया।
