वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी, जानें कब भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान

नयी दिल्ली: आईसीसी ने गुरुवार को वनडे विश्व कप 2027 के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के 12 शहरों में 2 अक्टूबर से 11 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप ए में भारतीय टीम को रखा गया है। भारत के साथ अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे की टीम है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम है। आईसीसी के शेड्यूल के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर से सुपर सीरीज के साथ होगी। भारत वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सात अक्टूबर 2027 को केप टाउन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण में 10 अक्टूबर को मुकाबला खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीमें
ग्रुप ए- भारत, अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए

ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी

वर्ल्ड कप 2027 फुल शेड्यूल

सुपर सीरीज / क्वालीफायर (विंडहोक)

क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 – 2 अक्टूबर (शनिवार

क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2- 4 अक्टूबर (सोमवार)

क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 – 6 अक्टूबर (बुधवार)

ग्रुप चरण
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- केप टाउन (7 अक्टूबर, गुरुवार)

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान- तवाने (शुक्रवार, 8 अक्टूबर)

इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश- विंडहोक (शुक्रवार, 8 अक्टूबर)

जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर A- बुलावायो (शनिवार, 9 अक्टूबर)

दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड- केप टाउन (शनिवार, 9 अक्टूबर)

भारत बनाम पाकिस्तान- जोहान्सबर्ग (रविवार, 10 अक्टूबर)

श्रीलंका बनाम क्वालीफायर B- विंडहोक (रविवार, 10 अक्टूबर)

जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान- बुलावायो (सोमवार, 11 अक्टूबर)

ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर A- पार्ल (मंगलवार, 12 अक्टूबर)

न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश-कुगोम्पो सिटी (मंगलवार, 12 अक्टूबर)

इंग्लैंड बनाम श्रीलंका- विंडहोक (बुधवार, 13 अक्टूबर)

दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर B- पार्ल (बुधवार, 13 अक्टूबर)

भारत बनाम अफगानिस्तान- टुन्या (गुरुवार 14 अक्टूबर)

पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर A-ब्लोमफोंटेन (शुक्रवार, 15 अक्टूबर)

जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया- हरारे (शुक्रवार, 15 अक्टूबर)

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश- डरबन (शनिवार, 16 अक्टूबर)

दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड- ग्केबेर्हा (शनिवार, 16 अक्टूबर)

भारत बनाम क्वालीफायर A- ब्लोमफोंटेन (रविवार, 17 अक्टूबर)

न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर B- हरारे (रविवार, 17 अक्टूबर)

ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान- कुगोम्पो सिटी (सोमवार, 18 अक्टूबर)

जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान- हरारे (मंगलवार, 19 अक्टूबर)

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश- डरबन (मंगलवार, 19 अक्टूबर)

न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका- जोहान्सबर्ग (बुधवार, 20 अक्टूबर)

इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर B- हरारे (बुधवार, 20 अक्टूबर)

अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर A- कुगोम्पो सिटी (गुरुवार, 21 अक्टूबर)

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान- पार्ल (शुक्रवार, 22 अक्टूबर)

दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका- जोहान्सबर्ग (शुक्रवार, 22 अक्टूबर)

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड- ग्केबेर्हा (शनिवार, 23 अक्टूबर)

बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर B- टुन्या (शनिवार, 23 अक्टूबर)

जिम्बाब्वे बनाम भारत- विक्टोरिया फॉल्स (रविवार, 24 अक्टूबर)

सुपर 7 चरण (ग्रुप रैंकिंग के आधार पर तय टीमें)

A2 बनाम B3- जोहान्सबर्ग (सोमवार, 25 अक्टूबर)

B1 बनाम A3- सेंट जॉर्ज पार्क (मंगलवार, 26 अक्टूबर)

B2 बनाम AB4- टुन्या (बुधवार, 27 अक्टूबर)

A1 बनाम A2- विक्टोरिया फॉल्स (गुरुवार, 28 अक्टूबर)

B1 बनाम B3- कुगोम्पो सिटी (शुक्रवार, 29 अक्टूबर)

A3 बनाम AB4- विक्टोरिया फॉल्स (शनिवार, 30 अक्टूबर)

B2 बनाम A1- जोहान्सबर्ग (रविवार, 31 अक्टूबर)

A2 बनाम B1- विक्टोरिया फॉल्स (सोमवार, 1 नवंबर)

B3 बनाम AB4- केप टाउन (मंगलवार, 2 नवंबर)

B2 बनाम A3- डरबन (बुधवार, 3 नवंबर)

A1 बनाम B1- पार्ल (गुरुवार, 4 नवंबर)

A2 बनाम AB4- डरबन (शुक्रवार, 5 नवंबर)

B2 बनाम A3- ब्लोमफोंटेन (शनिवार, 6 नवंबर)

A1 बनाम B3- केप टाउन (रविवार, 7 नवंबर)

B1 बनाम AB4- डरबन (सोमवार, 8 नवंबर)

B2 बनाम A2- सेंट जॉर्ज पार्क (मंगलवार, 9 नवंबर)

A3 बनाम B3- ब्लोमफोंटेन (बुधवार, 10 नवंबर)

A1 बनाम AB4- सेंट जॉर्ज पार्क (गुरुवार, 11 नवंबर)

B2 बनाम B1- केप टाउन (शुक्रवार, 12 नवंबर)

A2 बनाम A3- ब्लोमफोंटेन (शनिवार, 13 नवंबर)

A1 बनाम B3- डरबन (रविवार, 14 नवंबर)

नॉकआउट मुकाबले
सेमीफाइनल 1 केप टाउन (नॉकआउटबुधवार, 17 नवंबर)

सेमीफाइनल 2- टुन्या (गुरुवार, 18 नवंबर)

फाइनल- जोहान्सबर्ग (रविवार, 21 नवंबर)

भारत-पाकिस्तान के बीच 3 बार हो सकता है मैच
वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच दो बार टूर्नामेंट में भिड़ंत हो सकती है। पहले रॉउंड रॉबिन में और फिर सुपर-7 चरण में दोनों टीमों के बीच टक्कर हो सकती है। अगर टीमें अगले स्टेज में पहुंचती हैं तो तीसरी बार भी आमने-सामने हो सकते हैं।

24 साल बाद वनडे विश्व कप की मेजबानी एक बार फिर अफ्रीका लौट रही है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका , जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग, सेंचुरियन, डरबन, कबेख़ा, कुगोम्पो सिटी, केपटाउन, पार्ल और ब्लोमफोंटेन में कुल 54 मुकाबलों का अधिकांश हिस्सा खेला जाएगा। वहीं, फाइनल मुकाबला जोहानसबर्ग के वांडरर्स या केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर आयोजित किया जाएगा। जिम्बाब्वे के हरारे, बुलावायो और विक्टोरिया फॉल्स में 7 से 10 मैच खेले जाएंगे, जबकि नामीबिया की राजधानी विंडहोक को कम-से-कम तीन मुकाबलों की मेजबानी मिलेगी।

वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट
आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2027 में 57 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में अधिक प्रतिस्पर्धा और रोमांच लाने के लिए तीन चरणों वाला नया प्रारूप अपनाया गया है। सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी जिसमें रैंकिंग में 12वें से 14वें स्थान पर रहने वाली तीन टीम राउंड-रॉबिन प्रारूप में आमने-सामने होंगी। इसमें विजेता टीम अगले चरण में पहुंचेगी।

इसके बाद 12 टीम के बीच 30 मैच का चरण होगा। देशों की टीम को छह-छह टीम के दो ग्रुप में बांटा जाएगा और दोनों ग्रुप में राउंड-रॉबिन आधार पर मुकाबले होंगे। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें, साथ ही दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली एक टीम सुपर-7 चरण में पहुंचेगी।

सुपर-7 चरण में कुल 21 राउंड-रॉबिन मैच खेले जाएंगे। इसके बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल में सुपर-7 में शीर्ष पर रहने वाली टीम का मुकाबला चौथे स्थान की टीम से होगा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।

मेजबान देशों के मैदान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने जुलाई में घोषणा की थी कि 2027 आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप के मुकाबले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के कुल 12 स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इनमें से आठ मैदान दक्षिण अफ्रीका में होंगे। 50 ओवर का यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 24 साल बाद अफ्रीका लौट रहा है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और कीनिया ने संयुक्त रूप से 2003 विश्व कप की मेजबानी की थी।

दक्षिण अफ्रीका के आठ मैदान वांडरर्स स्टेडियम (जोहानिसबर्ग), सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन (श्वाने), न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड (केपटाउन), किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क (गकेबेर्हा), मंगाउंग ओवल (ब्लोमफोंटेन), बोलैंड पार्क (पार्ल) और बफेलो पार्क (कुगोम्पो सिटी) हैं।

जिम्बाब्वे के तीन मैदान हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो) और नव-निर्मित फाले मोसी-ओआ-टुन्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (विक्टोरिया फॉल्स) हैं।

नामीबिया में मैच नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक) में खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *